ग़ज़ल غزل
_______________
उसी के ग़म में ये दिल मुब्तला है
जो मेरी चश्म-ए-तर से रिस रहा है
बरसने का अजब ये सिलसिला है
मेरी आँखों से कोई गिर रहा हैै
इबादत का हमारी ये सिला है
ख़ुदा चुपचाप सब कुछ देखता है
कोई तावीज़ था ख़ुशियों भरा वो
जहाँ की भीड़ में गुम हो गया है
कभी कांधे पे था जो आँख मूंदे
वही चेहरा तो शाना ढूँढता है
हमारे सीने का इक चलता पुर्ज़ा
लगे है चलते चलते थम गया है
तुम्हारे बाद इक लड़की मिली थी
यक़ीनन हिज्र है पर दूसरा है
चलो छोड़ो हमारी तुम बताओ
तुम्हें वो शख़्स ख़ुश तो रख रहा है??
तुम्हारा दूसरा आशिक़ भी जानाँ
हमारी तरह माथा चूमता है??
कभी कांधे पे था जो आँख मूंदे
वही चेहरा तो शाना ढूँढता है
ए मेरी दोस्त क्या तुम रो रही थीं
ये काजल गाल तक क्यूँ आ गया है
वो पहले हमको दुनिया बोलता था
अभी लेकिन वो दुनिया में मिला है
परेशां आ गया हूँ इश्क़ से मैं
ये सारी उम्र का नौहा हुआ है
0 Comments