Ticker

6/recent/ticker-posts

नज़्म "जंगल"

जंगल
------------

ज़रा दुनिया को सोच के देखो
इसकी बद-सूरती कमाल की है

यानी लोगों का एक जंगल है
लोग लोगों के ख़्वाब खाते हैं
नींद इक क़ीमती असासा है
ख़्वाहिशें ऊपरी हवा सी हैं

ज़रा दुनिया को सोच के देखो
इसकी बद-सूरती कमाल की है

पैसा पैसे को खींच लेता है
आदमी भूख से भी मरता है
रूह मरती है जिस्म से पहले
जिस्म सामान है नुमाइश का

ज़रा दुनिया को सोच के देखो
इसकी बद-सूरती कमाल की है

ऐसे नस्लों के लोग कम ही हैं
जिनमें औरों के दर्द पलते हैं
डाइनासोर की तरह इक दिन
इनका नामोनिशान ना होगा

ज़रा दुनिया को सोच के देखो
इसकी बद-सूरती कमाल की है
दख़लन भोपाली





Post a Comment

0 Comments