ग़ज़ल غزل
-------------------
लेकिन क्या इंसान बनाए जा सकते हैं
उसके बटुए में अब तक तस्वीर है मेरी
मिलने के इम्कान बनाए जा सकते हैं
इक दो शेर बनाए मैंने जिसके ऊपर
उसपे तो दीवान बनाए जा सकते हैं
आँगन में दीवार उठाना लाज़िम है पर
उसमें रोशनदान बनाए जा सकते हैं
गाँव में माल बनाने से तो बेहतर साहब
कुछ ढंग के खलिहान बनाए जा सकते हैं
0 Comments