Ticker

6/recent/ticker-posts

99 नफ़रत ने डेरा डाल 221 2121 1221 212

ग़ज़ल غزل 
__________

नफ़रत ने डेरा डाल दिया गाम गाम पर
हम सर्फ़ हो रहे हैं मोहब्बत के नाम पर

ये दर्द अश्क आह फ़ुग़ाँ और इक अना
दौलत यही बनाई है ख़्वाबों के दाम पर

जम्हूरियत के नाम पे सामंतवाद है
हम आ गए हैं दोस्त ये कैसे मक़ाम पर

सत्तर बरस से मेरी दो पुश्तें ग़रीब हैं
ख़र्चा बहुत हुआ है मगर एहतिमाम पर

कल भी मरा है ख़ाली शिकम कोई शहर में
कोसें वज़ीर को ज़रा रोएँ निज़ाम पर

वो राम थे कि चल दिए सब त्याग बन की ओर
लुट-पिट रहे हैं हम तो अभी राम नाम पर

गर ग़मज़दा है कोई भी मेरे पड़ोस में
लानत मेरी ख़ुशी पे हर इक धूम-धाम पर

बेग़ैरती की हद है कि हम मर नहीं रहे
सो रो रहे हैं यार हम अपने कलाम पर
दख़लन भोपाली

फ़ुग़ाँ:- clamour, lamentation, cry of pain or distress

एहतिमाम:-preparation, planning

निज़ाम:-arrangement, system







Post a Comment

0 Comments