Ticker

6/recent/ticker-posts

93 RR हाए क्या यूरिश-ए-आज़ार 2122 1122 1122 22


ग़ज़ल غزل
__________

हाए क्या यूरिश-ए-आज़ार पड़ी रहती है
सर कहीं और कहीं दस्तार पड़ी रहती है

सर कहीं पर, कहीं दस्तार पड़ी रहती है
ख़्वाहिश-ए-इश्क़ अब बीमार पड़ी रहती है

वो लुटेरे थे, सिपाही थे, मुझे क्या करना
मेरे पुरखों की है तलवार, पड़ी रहती है

मेरे पढने के लिए क़र्ज़ लिया पापा ने
एक डिग्री मिली, बेकार पड़ी रहती है

जिस्म ज़िंदान-ए-अनासिर ही बचा है केवल
रूह तो यार, दर-ए-यार पड़ी रहती है

चाँद ज़ीनत है किसी और के घर की लेकिन
दिल में इक हसरत-ए-दीदार पड़ी रहती है

ख़्वाब का क़र्ज़ चुकाएँ तो चुकाएँ कैसे
नींद बिस्तर पे भी बेदार पड़ी रहती है

हम अगर चाहें कि जानाँ की तरफ़ कूच करें
पाँव में इज़्ज़त-ए-किरदार पड़ी रहती है

सरगिरानी को कुचल डाला बदन के भीतर
उसपे अब ज़ब्त की दीवार पड़ी रहती है

अपने कुछ दोस्त शराबी हैं, यही है रहमत 
उनको ही फ़िक्र मेरी यार पड़ी रहती है

काम लो मेरे बदन से ए मेरी जान ज़रा
लाश थोड़ी है जो बेकार पड़ी रहती है
दख़लन भोपाली

नींद को क़र्ज़ चुकाना है अभी आँखों का
ख़्वाब पलकों पे ही बेदार पड़े रहते हैं

Post a Comment

0 Comments