ग़ज़ल غزل
__________
__________
ईसार, आसरे की वफ़ा की मिसाल बन
बन जा हवा-ए-इश्क़, हवा की मिसाल बन
नफ़रत के आरिज़ों को मुहब्बत से चूम ले
कांटो से गुल तराश फ़ज़ा की मिसाल बन
बहरों की नींद तोड़ने को इक गजर बना
गूंगों में मेरी जान सदा की मिसाल बन
तू तीरगी की आँख में तिनके की तरह चुभ
यानी सियाह शब में ज़िया की मिसाल बन
हों आखिरी बिदाई पे दो चार आँख नम
जीने की बन नज़ीर, क़ज़ा की मिसाल बन
दख़लन भोपाली
0 Comments