Ticker

6/recent/ticker-posts

94 ss मक्कार जालसाज़ 221 2121 1222 212


SSग़ज़ल غزل
__________

मक्कार जालसाज़ सभी मोहतरम हुए
हम से शरीफ़ लोगों पे केवल सितम हुए

तलवार भांजते हुए गुंडों की मौज है
हाथों में पेन वालों के सर तो क़लम हुए

साकिन ज़मीं है, चाल तो है आफ़ताब में
ये बात सुन के आगही के दीदे नम हुए

गंगा नहा के आये हैं, पानी नहीं था साफ़
लेकिन सुकून है कि मेरे पाप कम हुए

अव्वल सुख़न में ख़ूब था जलवा-ए-हुस्न भी
अव्वल सुख़न में वस्ल के लम्हे रक़म हुए

दरिया को फ़िक्र और किसी शख़्स की रही
यानी हमारे वास्ते दरिया भी सम हुए

क़िस्मत जबीं पे अपनी बनाती रही शिकन
अमृत भी अपने मुँह से लगे और सम हुए

सब लोमड़ी की ज़ात में तब्दील हो गए
फिर आदमी की ज़ात में इंसान हम हुए 
दख़लन भोपाली

इक लड़की हाफ़िज़े में थी रक़्साँ तमाम रात 
कल बरसों बाद ताज़ा हमारे अलम हुए


Post a Comment

0 Comments