Ticker

6/recent/ticker-posts

95 RRघिस के जब पत्थरों को 2122 1122 1122 22


ग़ज़ल غزل
__________
घिस के जब पत्थरों को, आग बनाई होगी
पहले इंसान ने उँगली ही जलाई होगी

भूख में सब किसी कमज़ोर को खाते हैं यहाँ
हम में फ़ितरत ये भी अज्दाद से आई होगी

क्या क़बीलों की रिवायत को बचाने के लिए?
साज़िशन शातिरों ने ज़ात बनाई होगी?

सोचता रहता हूँ लोहे को गलाकर अव्वल
हल गढ़ा होगा कि शमशीर बनाई होगी??

खबरें कहती हैं, किसानों को मिलेगी राहत
मुझको लगता है कि अफ़वाह उड़ाई होगी

आदमी अच्छा हूँ, ये बात भी कहनी जो पड़े
इससे बढ़कर न कोई और बुराई होगी

पेशतर इश्क़ में बस काम बदन आते हैं
पेशतर रूह तलक कैसे रसाई होगी
दख़लन भोपाली





Post a Comment

0 Comments