Ticker

6/recent/ticker-posts

96 दूसरे इश्क़ की 2122 1122 1122 22


ग़ज़ल غزل
__________

दूसरे इश्क़ की जुरअत भी नहीं होती है
हिज्र में कोई सहूलत भी नहीं होती है

इश्क़ में सीखा नहीं हमने सियासत करना
हिज्र में हमसे बग़ावत भी नहीं होती है

दश्त में ख़ाक उड़ाऊँ, कोई पागल हूँ क्या?
घर में रहता हूँ तो राहत भी नहीं होती है

उसकी खिड़की की तरफ़ आँख उठाते भी नहीं
उसके कूचे से प हिजरत भी नहीं होती है

सब तेरे नाम से ताने भी कसा करते हैं
हमसे अब तेरी हिमायत भी नहीं होती है

नींद आती ही नहीं लाख मैं करवट बदलूँ
ख़्वाब देखूँ, ये तबीयत भी नहीं होती है

ध्यान फिर तुझ से हटा के जो ख़ुदा पर रक्खा
फिर खुला, हमसे इबादत भी नहीं होती है

बीती मुझपे जो, सुनाऊँ तो सुनाऊँ कैसे
इस कहानी की वज़ाहत भी नहीं होती है

तू मुहब्बत का हमारी ज़रा मेयार समझ 
जिस्म की इसमें ज़रूरत भी नहीं होती है

मौत भी ज़ात की हरजाई है आती ही नहीं 
ज़ीस्त की हमसे मसाफ़त भी नहीं होती है

ये मुहब्बत भी अजब शय है कि इसमें "दख़लन"
उसके पैकर की ज़रूरत भी नहीं होती है
______________
दख़लन भोपाली









Post a Comment

0 Comments