ग़ज़ल غزل
__________
अब किसी तौर भी तेरा नहीं होने वाला
हिज्र का दुःख भी ख़मोशी से मनाएँगे हम
दश्त में हमसे तमाशा नहीं होने वाला
चारागर ने ही बनाए हैं हमारे घाव
यानी ज़ख़्मों का मुदावा नहीं होने वाला
लाश पे डाल सियासत की क़बा रोते हो
इससे बदतर तो दिखावा नहीं होने वाला
कोई मरता है तो बस चीख़ने लग जाते हैं
हमसे कुछ इससे ज़ियादा नहीं होने वाला
हवा के डर से चराग़ो को छुपाने वालों
यूँ तो बस्ती में उजाला नहीं होने वाला
मैं तो अल्फ़ाज़ की सूरत में लहू थूकता हूँ
मेरा लहजा कभी मीठा नहीं होने वाला
ज़ख़्म की कोई दवा होगी तलाशो "दख़लन"
बैठे बैठे तो मुदावा नहीं होने वाला
दख़लन भोपाली
0 Comments