ग़ज़ल غزل
__________
लोग प्यारे ज़मीन पर लाओ
जो हमारा ख़याल रखते थे
वो हमारे, ज़मीन पर लाओ
आसमानों से भीख मत मांगों
ख़्वाब सारे ज़मीन पर लाओ
ना-ख़ुदा के भरोसे मत बैठो
ख़ुद किनारे ज़मीन पर लाओ
है सियासी ज़मीन ख़तरे में
नए नारे ज़मीन पर लाओ
यार तुम फँस गए मुहब्बत में
अब सितारे ज़मीन पर लाओ
आँखें देखें तो रूह भी ख़ुश हो
वो नज़ारे ज़मीन पर लाओ
दख़लन भोपाली
0 Comments