ग़ज़ल غزل
-------------------
-------------------
लोगों को साँस लेने भी ताज़ी हवा नहीं
राह-ए-हयात तुझसे तो कोई गिला नहीं
रख़्त-ए-सफ़र ही हमको बराबर मिला नहीं
हम मक़्सद-ए-हयात पे क्या तब्सिरा करें
रख़्त-ए-सफ़र ही हमको बराबर मिला नहीं
हमने मदद के वास्ते आवाज़ भी दी थी
लेकिन किसी भी ओर से आई सदा नहीं
मिट्टी ख़राब कर दी मेरी कूज़ा-गर ने और
मुझको बिगाड़ने का उसे दुःख हुआ नहीं
आँखे हमारी आँख के तारों से गल गईं
घर का चिराग़ घर में ही रौशन हुआ नहीं
दस बार पारा-पारा हुए और जुड़ गए
अब और टूटने का मगर हौसला नहीं
मेरी हयात हादसों की इक नज़ीर है
उस पे ये हादसा कि अभी मैं मरा नहीं
दख़लन भोपाली
ग़ालिब को दश्त देख के घर याद आया था
दख़लन तुम्हें तो घर भी कभी घर लगा नहीं
मंदिर का एरिया है, कहीं मस्ज़िदों की हद
इंसान का इलाक़ा कहीं भी बचा नहीं
जिसकी रगों में ख़ून हमारा है दौड़ता
वो कह रहा है, हमसे कोई वास्ता नहीं
फलदार पेड़ होगा सो पत्थर तो आएँगे
ये मान लें कि संग-ज़नो की ख़ता नहीं
मर जाते हैं ग़रीब यहाँ भूख-प्यास से
यानी ग़रीब लोगों का कोई ख़ुदा नहीं
ख़ेमा-ए-ख़्वाब हिज्र की आँधी में उड़ गया
लेकिन सुख़न में हिज्र का इक ज़ाविया नहीं
क्यूँ घर के मामलात अदालत में ले गए
इसमें तो मेरे भाई किसी का भला नहीं
घर को तुम्हारे आग लगी है बुझाओ तुम
अपना मकान सैफ़ है तो मुद्दआ नहीं
ज़ीनत बनी हुई हो किसी और घर की तुम
हमको अगरचे दूसरा अब तक जचा नहीं
यानी कि मुल्क में अभी कुछ भी हुआ नहीं
ये चाइना में ख़ूब टिकाऊ वबा बनी
साला अभी तलक बनी कोई
अब तक हमारे घर को तो कुछ भी हुआ नहीं
हम हिज्र काटने को बयाबाँ तलाशते
पर आसपास ऐसा इलाका बचा नहीं
यानी तुम्हारे साथ कोई मसअला नहीं
0 Comments