Ticker

6/recent/ticker-posts

87 Ssज़मी के आसमाँ के 1212 1122 1212 22


ग़ज़ल غزل 
__________
तुम्हें लगे है अभी, रायगाँ बनाते हैं
हम अपने तौर का अपना जहाँ बनाते हैं

तुम्हारी याद ने ईजाद कर दिए हैं अब्र
अब अपनी आँख में आब-ए-रवाँ बनाते हैं

हमारा इश्क़ बदन का ग़ुलाम थोड़ी था
ग़लीज़ लोग तो बस दास्ताँ बनाते हैं

किसी के काँधे पे चढ़ के लगे किनारे जो
बता रहे हैं हमें कश्तियाँ बनाते हैं

मुझे ही कहते हो काफ़िर, मुझी से कहते हो
कि जो बनाते हैं अल्ला मियाँ बनाते हैं

ये भूल जाओ तुम्हें रास्ता दिखाएंगे
जो राहबर हैं वही गुत्थियाँ बनाते हैं

वो जिनके सर को मयस्सर नहीं हुआ छप्पर
यहाँ वो लोग ही शहर-ओ-मकाँ बनाते हैं

जो सबको दर्द के दरिया के पार ले जा सकें
हम ऐसे लोग वही कश्तियाँ बनाते हैं

ज़रा सलीक़े से खुलना है हमको दुनिया पे
लिहाज़ा शाइरी अपनी ज़बाँ बनाते हैं

1ये बेटियाँ भी परी हैं इन्हें भी उड़ने दो
बनाएँ पँख चलो आसमाँ बनाते हैं


मैं रेगज़ारो में सब्ज़ा बनाने वाला हूँ
जिसे हो चीख़ना चीख़े गुमाँ बनाते हैं

फ़सील खींचने वालों से क्या गिला करना
हमारा काम है हम खिड़कियाँ बनाते हैं 

बस इसी सोच में कुछ भी नहीं बना मुझसे
कि जो बनाते हैं अल्ला मियाँ बनाते हैं
दख़लन भोपाली




ये कैसे लोग हैं जो ज़ुल्म पे भी हैं ख़ामोश
चलो बनाते हैं इनकी ज़ुबाँ बनाते हैं

हमारे साथ रहो रेगज़ार सब्ज़ करो 
बना लें अब्र फिर आब-ए-रवाँ बनाते हैं

मैं शाइरी में भी आशा के रंग भरता हूँ
सुख़न में आप तो केवल गुमाँ बनाते हैं


यक़ीन है तो मेरे साथ मिलाएँ कांधा
हमारे साथ चलो रेगज़ार सब्ज़ करो
वगरना चीखिये हम तो गुमाँ बनाते हैं
दख़लन भोपाली









सभी ये सोच के हाथों को बांध बैठ गए









Post a Comment

0 Comments