ग़ज़ल غزل
__________
__________
इश्क़ करना भी था अब हिज्र निभाना भी नहीं
तुम तो दुनिया में रमो, दश्त में आना भी नहीं
शख़्स ऐसा तो मोहब्बत भी नहीं कर सकता
जंग करनी हो जिसे सर को कटाना भी नहीं
बस यही सोच के अश्कों को रवाँ रक्खा है
ख़र्च करना है तुझे, और कमाना भी नहीं
इश्क़ ताइर जिसे दाना तो नज़र आता है
जाल भी एक हक़ीक़त है ये माना भी नहीं
कौन दिखलाए उसे उसका ही असली चेहरा
कोई आईना नहीं, आईना-ख़ाना भी नहीं
पैरहन हम पे उदासी का ही फबता है सुनो
थान ख़ुशियों के कभी हमको दिखाना भी नहीं
रेगज़ारों में उमंगें हैं कि सब्ज़ा होगा
अपना मक़सद तो है, रोना भी दिखाना भी नहीं
मंज़र-ए-शब में दिखाने भी हैं बादल लेकिन
मैं मुसव्विर कि जिसे चाँद बनाना भी नहीं
एक दो लोग मेरे हँसने पे रो देते हैं
बाक़ी दुनिया ने मुझे ठीक से जाना भी नहीं
दख़लन भोपाली
जंग में हार का बाइस हैं मेरे वो फ़ौजी
जंग करनी थी जिन्हें सर था कटाना भी नहीं
पूजते बुत हों या करते हों जो अल्ला अल्लाह
ऐसे लोगों से तो दख़लन को मिलाना भी नहीं
बाक़ी दुनिया ने मुझे ठीक से जाना कब है
दख़लन भोपाली
0 Comments