ग़ज़ल غزل
__________
करें क्या था यही अपना मुक़द्दर
सो ख़ाली हाथ हैं सब कुछ लुटाकर
हम ही हैं यार उल्फ़त के सिकंदर
फ़क़त ज़िंदा ही हैं सब कुछ गँवा कर
किसी के ख़्वाब लाए थे ज़मीं पर
हम अपने ख़्वाब की गर्दन कटा-कर
हमारे ज़ब्त की तारीफ़ कर तू
तेरे अल्फ़ाज़ तो नश्तर थे नश्तर
हमारा फ़न था, ख़सलत थी हमारी
सो धोखे खाए हमने मुस्कुरा कर
बहुत बातूनी है तस्वीर तेरी
तेरे किस्से सुनाती है बराबर
लुग़त में ठीक करवाओ मआनी
ख़मोशी चीख़ती है मेरे भीतर
मैं तन्हाई के काँधे पर हूँ ऐसे
किसी नेज़े पे लटका हो कोई सर
बदन गोर-ए-अनासिर है हमारा
मुजावर है, उदासी है मुजावर
जबीं के नीचे दो पत्थर घुले हैं
नहाकर रोज़ अश्कों में नहाकर
नए दुख रोज़ देते हैं ख़ुदा जी
ख़ुदा हमको नवाज़े रोज़ दुख से
कभी इक शे'र हो ग़ालिब से बेहतर
जला के आग फिर काटेंगे "दख़लन"
तेरी फुरक़त, शब-ए-ग़म और दिसंबर
दख़लन भोपाली
हमें ये फ़ासिला खलता बहुत है
पशेमाँ आप हैं क्या दूर जा कर
बचाया क्या था तुमने, जानना है
बनाया किसको यूँ हमको मिटा कर
बहुत बातूनी है तन्हाई मेरी
ख़मोशी जिस्म खाती है बराबर
मेरी बीनाई घुलती जा रही है
मेरी आँखों में रहता है समंदर
खुशी उसकी तू अब भी चाहता है
दुआ कर ए मेरे दिल बस दुआ कर
0 Comments