Ticker

6/recent/ticker-posts

85 Ssलफ़्ज़ों के जाल क्या बुने 221 2121 1221 212

ग़ज़ल غزل 
__________
-----
लफ़्ज़ों के जाल क्या बुने, क्या शाइरी करें
पहले आ ज़िंदगी तुझे हम ज़िंदगी करें

उसकी गली की ख़ाक उड़ाएँगे बाद में
ज़रिया मआश का मिले फिर आशिक़ी करें

बुत पूजिये नमाज़ अदा कीजिये जनाब
लेकिन न ज़ोर डालिये ऐसा सभी करें

सूखे हुए दरख़्त से लिपटे हुए हैं हम 
उड़ना ही फ़ितरतें हैं, परिंदे यही करें

हम चार जोड़ आँखों के ख़्वाबों की नींव हैं
दिल जो कहे वही करें, कैसे वही करें

कुछ देर फ़ोन छोड़ के अपनो को वक़्त दें
अच्छा लगेगा आपको ये भी कभी करें

ए जान क़ुफ़्ल डाल दो घर को, चलो चलें
सब कुछ भुला के कुछ दिनों आवारगी करें

सब हिज्र काटने को गए रेगज़ार में
लाज़िम नहीं कि हिज्र में हम भी यही करें

दौर-ए-जदीद के हैं सुख़नवर तो आप फिर
लहजा नया रखें, कभी बातें नई करें
दख़लन भोपाली







Post a Comment

0 Comments