Ticker

6/recent/ticker-posts

P मलाल

मलाल
--------------
वो किस को रोएँ, कहाँ पे जाएँ 
किसे पुकारें, किसे बुलाएं

कहाँ पे जा के बजाएँ घण्टे
कहाँ पे जा के ख़ुदा मनाए

कहा है जो कुछ भी मैंने ऊपर 
नहीं नहीं वो तो कुछ नहीं है

जतन किये और बचा न पाए
मुझे उस आदमी का दुख नहीं है

मलाल उनका मनाऊंगा मैं
जो अपने घर पर मरे नहीं हैं

जो क़ायदे से दबे नहीं है
जो पूरी तरह जले नहीं हैं

जो घर में रहकर मरेंगे भूखे
जिन्हें वबा ने नहीं है मारा

जिन्हें किसी ने नहीं पुकारा
जिन्हें किसी ने नहीं दुलारा

मलाल उनका मनाऊंगा मैं
संदीप श्रीवास्तव

Post a Comment

0 Comments