Ticker

6/recent/ticker-posts

P 76 RRधूल छँटती ही नहीं कोई भी 2122 1122 1122 22



ग़ज़ल غزل
__________

धूल छँटती ही नहीं कोई भी आसानी से
आख़िरश अट गए हम गर्द-ए-परेशानी से

आबला पाई, सफ़र, बे-सर-ओ-सामानी से
हम भी वाक़िफ़ हैं सुनो दश्त से वीरानी से

मेरे बारे में न पूछो मेरी दीवानी से
आसमाँ ताकने लग जाएगी हैरानी से

मैं तो दुनिया की तरफ़ मुँह ही नहीं करता हूँ
मुझको डर लगता है इस भीड़ की उर्यानी से

छोड़ना पड़ती है पैरों की ज़मीं उड़ने को
आसमाँ सर भी नहीं होते हैं आसानी से

शब में वहशत में तुझे झील से खींचा बाहर
चाँद हरजाई मगर निकला नहीं पानी से

दर्द हो, ग़म हो, उदासी हो, मुझे हँसना है
रोशनी रहती है घर में मेरी ताबानी से

हिज्र का यार असर सब पे जुदा होता है
कोई फ़ुर्क़त से मरा कोई पशेमानी से

तालिब-ए-इश्क़ हैं "दख़लन" सो बदन दूर रहें
जिस्म उकता चुका जिस्मों की फ़रावानी से
दख़लन भोपाली

दरमियाँ दोनों के पहले थी मुहब्बत भी बहुत
अब तअल्लुक़ भी फ़क़त रह गए जिस्मानी से












क्या कहा, कैसे गुज़रता है तेरे बिन जीवन
ख़ूब आसानी से, आसानी से, आसानी से




Post a Comment

0 Comments