Ticker

6/recent/ticker-posts

P RR ख़ुद अपना ही किरदार 221 1221 1221 122

ग़ज़ल غزل
__________

ख़ुद अपना ही किरदार कहानी से निकाले
इस तौर कहानी को रहे तेरी सँभाले

तोहमत न लगा हम हैं तेरे पाँव के छाले
हमने तो तेरी राह में रक्खे हैं उजाले

नद्दी हैं, समंदर की बढ़ा देते हैं औक़ात
हम ने न ख़ज़ाने के लिए बहर खंगाले

पलकों से भी राहों के तेरी ख़ार हटाए
तोहमत न लगा हम हैं तेरे पाँव के छाले

हमसे तो उजाड़ा नहीं जाता किसी का घर
अब कौन हटाए तेरी तस्वीर से जाले

आए कोई और दुख में मेरा हाथ पकड़ ले
डूबी हुई आँखे मेरी पानी से निकाले

हमने कभी ग़ज़लों में कहाँ बातें बनाई
सब तजरिबे ज़ाती हैं जो अशआर में ढाले

हम रेत से बिखरे हुए लोगों को कहाँ होश
अब घर से निकाले कोई या दिल से निकाले

मैं सोचने लगता हूँ परेशानी में अक्सर
माँ आए ज़मी पे मुझे आँचल में छुपा ले





Post a Comment

0 Comments