Ticker

6/recent/ticker-posts

P Ssयार मिट ही नहीं रहा हूँ

ग़ज़ल غزل

__________

यार मिट ही नहीं रहा हूँ मैं
कौन सी मिट्टी से बना हूँ मैं??

दर्द, ग़म, अश्क़ और तन्हाई
कोई मौसम रहे हरा हूँ मैं

मैं किसी काम का तो हूँ शायद
सो ज़मी पर रखा गया हूँ मैं

दुनिया जितना बुरा समझती है
यार उतना कहाँ बुरा हूँ मैं

ए रफ़ू-गर न खींच मेरे सिरे
देख उधड़ा ही जा रहा हूँ मैं

मेरी जानिब न कोई भी आए
एक सुनसान रास्ता हूँ मैं

एक ही शौक़ एक ही लत है
बस तेरी बाट जोहता हूँ मैं

वहशत-ए-हिज्र में है लुत्फ़ बहुत
अब तो ग़ज़लें भी कह रहा हूँ मैं
____________
दख़लन भोपाली


Post a Comment

0 Comments