Ticker

6/recent/ticker-posts

P 77 RR बेसुरी ज़ीस्त के 2122 1122 1122 22

ग़ज़ल غزل 
__________

बेसुरी ज़ीस्त से सुरताल मिलाते हुए हम
रोज़ जीने को नया दाँव लगाते हुए हम

इंतिहा देख तअल्लुक़ को निभाने की तू
अपने दुश्मन की ही शमशीर बनाते हुए हम 

घर की दस्तार बचाती हुई प्यारी लड़की
अपनी ही रूह का ज़िंदान हटाते हुए हम

कितना लड़ती थी वो इस ऐब को लेकर मुझसे
बारहा सोचे हैं सिगरेट जलाते हुए हम

सबने रस्मन ही तो पूछा था कि सब ठीक तो है
सो ही क़स्दन हँसे अहवाल छुपाते हुए हम

धूप के ख़ौफ़ में खोजे नहीं ख़ेमे हमने
आगे बढ़ते रहे अश्जार उगाते हुए हम

एक दिन टूट गई साँस हवा के आगे
एक दिन मारे गए रौशनी लाते हुए हम

ज़ख़्म दीवार का देखा तो छलक आए अश्क
आख़िरश रो पड़े तस्वीर हटाते हुए हम

ज़िंदगी मौत के इम्कान बनाती है और
ज़िंदगी के नए इम्कान बनाते हुए हम
------

आगही रख न सके दीन के पैरों के तले
एक दिन मारे गए रौशनी लाते हुए हम 

अपने दुश्मन से मरासिम भी निभाने हैं सो
अपने दुश्मन के लिए तेग़ बनाते हुए हम 

मौसम-ए-हिज्र में रोते हैं सभी दीवाने
वहशत-ए-हिज्र में बस जश्न मनाते हुए हम

कितनी लंबी है हथेली पे ये जीवन रेखा
काट देते हैं इसे लिखते लिखाते हुए हम

हमको मालूम थी जन्नत की हक़ीक़त सो ही
अपने खित्ते में मरे फूल उगाते हुए हम











मेरे सवालो के वाजिब जवाब मिलने थे
सभी के मुँह से मगर सिर्फ़ ज्ञान निकला है
दख़लन भोपाली....

Post a Comment

0 Comments