Ticker

6/recent/ticker-posts

P झूठे दावों से तक़ाज़ों से 2122 1122 1122 22

ग़ज़ल غزل 
________

झूठे दावों से, तक़ाज़ों से बिखर जाते हैं
रिश्ते अक्सर ही हिसाबों से बिखर जाते हैं

कुछ सवालों पे मुनासिब है मेरी ख़ामोशी
लोग कुछ मेरे जवाबों से बिखर जाते हैं

मौका देना कि शरारत भी करें थोड़ी सी
आजकल बच्चे निसाबों से बिखर जाते हैं

खोल देते हैं दरीचा मेरे माज़ी का कोई
ख़ुश्क गुल जब भी किताबों से बिखर जाते हैं

वहशत-ए-हिज्र में जब ख़ाक उड़ाते हैं हम
गुज़रे लम्हात सराबों से बिखर जाते हैं

हम ग़रीबों को मरज़ मार दे तो बेहतर है
वर्ना हम महँगी दवाओं से बिखर जाते हैं

जीते-जी जीने का सामान जुटाते हुए लोग
एक ही पल में हबाबों से बिखर जाते हैं
दख़लन भोपाली



फूल सूखे जो किताबों से बिखर जाते हैं
गुज़रे लम्हात सराबों से बिखर जाते हैं



Post a Comment

0 Comments