Ticker

6/recent/ticker-posts

P नहीं होता है मेरी जान 2122 1122 122 22


ग़ज़ल غزل
__________

दूर होता है मगर फिर भी क़रीं होता है
शख़्स दुनिया में वही सबसे हसीं होता है

उन अज़ीज़ों से मिलें ज़ख़्म तो हैरत मत कर
जिनको आफ़त में बरतने का यक़ीं होता है

यूँ तो चलती है बहुत भीड़ तेरे साथ मगर
याद रखना कि कोई साथ नहीं होता है

वक़्त के साथ बदल लेता है अपनी सीरत
दौर-ए-हाज़िर में वही शख़्स ज़हीं होता है

अब्र बनता है बरस जाता है आँखों से मेरी
इस तरह ख़्वाब तेरा ज़ेर-ए-ज़मीं होता है

भूलने की तुझे कोशिश तो बहुत की लेकिन
नहीं होता है मेरी जान, नहीं होता है

ज़ाहिरी तौर से ख़ुशियों से लगे है लबरेज़
वैसे बातिन से तो "दख़लन" भी हज़ीं होता है
__________________________________
आसमाँ वाले जिसे छीन लिया है तूने
हाँ वही शख़्स फ़क़त मेरी ज़मीं होता है


भूलना तुझको अब इस जन्म में मुमकिन ही नहीं
काम ये मुझसे मेरी जान नहीं होता है













Post a Comment

0 Comments