Ticker

6/recent/ticker-posts

P 75 हम जो उड़ते हैं पर 2122 1212 22

ग़ज़ल غزل 
____________

हम जो उड़ते हैं पर कतरती हैं
क़ैचियाँ अपना काम करती हैं

ज़िंदगी मिस्ल-ए-कैनवस है बस
जिसमें आशाएँ रंग भरती हैं

ख़्वाहिशें हैं कि लड़कियाँ हैं ये
इश्क़ है, वस्ल से मुकरती हैं

अब्र घिरते हैं उसकी यादों के
नदियाँ आँखों से फिर उतरती हैं

फ़ुर्क़तें शब में चींटियाँ बनकर 
ख़्वाब की लाश को कुतरती हैं

हिज्र पल पल जवान होता है
वस्ल की झुर्रियाँ निखरती हैं

ना लगाना किसी से उम्मीदें
ये फ़क़त टूटती बिखरती हैं

ज़िंदा रह जाते हैं बदन ख़ाली
आत्माएँ तो रोज़ मरती हैं

ज़ख़्म दिल के कुरेदते हैं हम
ग़ज़लें काग़ज़ पे तब उभरती हैं
दख़लन भोपाली

याद आती है जिस घड़ी उसकी
कश्तियों से नदी उतरती हैं

उसको जब जब सँवरते देखा है
यूँ लगा ख़्वाहिशें सँवरती हैं
















Post a Comment

0 Comments