Ticker

6/recent/ticker-posts

P मेरा सर पेश है 2122 1122 1122 22

ग़ज़ल غزل
__________

मैं तो हूँ ही यहाँ बस काम चलाने के लिए
मेरा सर पेश है इल्ज़ाम लगाने के लिए

काश आफ़त में कोई हाथ पकड़ता मेरा
लोग यकजा हैं फ़क़त शोर मचाने के लिए

शहर-ए-दिल में जो लगी आग बुझाएँ कैसे 
दो ही आँखें हैं मिलीं आग बुझाने के लिए

हम तेरा अक्स भी मुबहम नहीं कर सकते हैं
हमसे आँसू भी नहीं बनते बहाने के लिए

जिस्म के सबसे अहम पुर्ज़े में बैठी लड़की
हम तो ज़िंदा हैं फ़क़त तुझको बचाने के लिए

मैं वो सहरा हूँ जहाँ कोई नहीं आता है
तुम ही आओ ना मेरी ख़ाक उड़ाने के लिए

तुम वज़ाहत के हिसारों से न घेरो मुझको 
ना छिपाने को बचा कुछ ना बताने के लिए

यानी मयख़ाने में पीने तो नहीं आए हैं
हमको आना ही पड़ा होश गँवाने के लिए

अपनी हालत पे भी क्या शे'र कहें अब "दख़लन"
ना छिपाने को बचा कुछ ना बताने के लिए



Post a Comment

0 Comments