Ticker

6/recent/ticker-posts

P 74 RR लफ़्ज़-ए-कुन 2122 1122 1122 22

ग़ज़ल غزل
__________

ज़िंदगी आई है बस क़ैद-ए-मुसीबत लेकर
मौत आएगी रिहाई की ज़मानत लेकर

धूप गिरती ही नहीं मुझ पे तमाज़त लेकर
हम तो चलते हैं दुआओं से बनी छत लेकर

हाए बैठे हैं अकेले ही अज़ीयत लेकर
काश आ जाए कोई थोड़ी मुरव्वत लेकर

रूह को तज के फ़क़त जिस्म की हसरत लेकर*
इश्क़ में लोग चले आए ज़रूरत लेकर*

तुझको सीने के भी नज़दीक ना आने देते 
ख़्वाहिशें आतीं अगर दिल में इजाज़त लेकर

किसी दिन हाथ लगा कर भी उसे देखेंगे
हम उसे हाथ लगाकर भी कभी देखेंगे
हाँ मगर हाथ लगाने की इजाज़त लेकर 

कोई शिकवा ना किया हमने ना इल्ज़ाम धरा
आप किस बात की आए हैं वज़ाहत लेकर

ये तअल्लुक़ की तनाबें भी बड़ी नाज़ुक हैं
टूट जाएँगी मिलोगे जो ज़रूरत लेकर

आइने शक्ल दिखाते हुए ये याद रखें
वो भी बैठे हैं मुझ ऐसी ही शबाहत लेकर

आसमाँ वाले बनाया कि बिगाड़ा है मुझे
मुझको दुनिया में उतारा है शराफ़त लेकर

लफ़्ज़-ए-कुन कहना ज़रूरी तो नहीं था इतना 
ख़ैर अब बैठे रहो लाख नदामत लेकर

दश्त में जाने की तुझको थी सहूलत "दख़लन"
वो कहाँ जाती तेरे नाम की तोहमत लेकर 
-----------





















Post a Comment

0 Comments