Ticker

6/recent/ticker-posts

P 73 Ssकोई भी ऐब कोई भी हुनर

ग़ज़ल غزل
__________

कोई भी ऐब कोई भी हुनर नहीं आता
वगरना इश्क़ में सब हार कर नहीं आता

उदास बैठे हैं पलकों पे सारे ख़्वाब मेरे
कोई भी नींद का झोंका इधर नहीं आता 

हम ऐहतियात की हद से गुज़र गए वर्ना
तुम्हारे हिज्र में इतना असर नहीं आता

जबीं के नीचे रखी बाँझ सीपियों को मेरी
किसी भी दुख में बनाना गुहर नहीं आता

मेरी हयात की वीराँ सड़क पे धूप है बस
रह-ए-हयात में कोई शजर नहीं आता

जहाँ ये ठीक नहीं होना है यहाँ जब तक
फ़लक से कोई फ़रिश्ता उतर नहीं आता

मैं राएगानी की बरतर मिसाल हूँ मुझको
जहाँ में काम का कुछ भी नज़र नहीं आता
_______

मुझे ख़बर ही नहीं थी कि धूप है केवल
सफ़र में इश्क़ के कोई शजर नहीं आता

तुम्हारी आँखों ने बख़्शे हैं ज़ाविए मुझको
सुख़न वुख़न का तो मुझको हुनर नहीं आता

उसे भी टूटते तारों की फ़िक्र खा गई क्या
ए आसमाँ मेरी छत पर क़मर नहीं आता













Post a Comment

0 Comments