Ticker

6/recent/ticker-posts

P SS वो मुसीबत में भी


ग़ज़ल غزل
__________

वो मुसीबत में तेरे साथ की लज़्ज़त वाले 
हाए क्या दिन थे हमारे भी मुहब्बत वाले

उसकी आँखों को भी तहज़ीब थी गोयाई की
मेरी आँखों में भी थे ढंग समाअत वाले

बाद में देने लगे दोनों बदन को तरजीह
मोजिज़े खत्म हुए चश्म-ए-बसीरत वाले

चारा-गर टूटे हुए दिल को पड़ा रहने दे
कोई आसार नहीं दिल के मरम्मत वाले 

हमने कल शब में फिर आँखों को हिदायत दी है
ख़्वाब तो देखो, मगर देखो हक़ीक़त वाले

अपने हाथों में लकीरें तो नहीं मंज़िल की
हाँ मगर पाँव में छाले हैं मसाफ़त वाले

इश्क़ है, इश्क़ से है कौन गुरेज़ाँ लेकिन
जिस्म के अपने मसाइल हैं ज़रूरत वाले






Post a Comment

0 Comments