Ticker

6/recent/ticker-posts

P 72 SS ये ख़सारे वो मफ़ादात 2122 1122 1122 22

ग़ज़ल غزل
__________

ये ख़सारे वो मफ़ादात लिए बैठे हैं
सभी रिश्तों में हिसाबात लिए बैठे हैं

नेकियाँ करने की औक़ात नहीं है जिनकी
हाथ फैलाए इबादात लिए बैठे हैं

आपकी रूह तक आऊँगा बदन से होकर
क्यूँ शब-ए-वस्ल में ख़दशात लिए बैठे हैं

मर्द हैं, हम पे नहीं खिलता है रोना-धोना
बर्तन-ए-ज़ब्त में बरसात लिए बैठे हैं

मौसम-ए-हिज्र में बस एक ही है काम हमें
गुज़रे लम्हात को दिन रात लिए बैठे हैं

जैसे हालात में मर जाते हैं अक्सर ही लोग
हम यहाँ वैसे ही हालात लिए बैठे हैं

अब तो पैमान, सदाक़त, वफ़ा छोड़ें "दख़लन"
आप किस दौर की ये बात लिए बैठे हैं








तेरी तस्वीर पे मकड़ी ने बनाया है घर
इक यही है जो तेरे साथ मफ़ादात में है


Post a Comment

0 Comments