ग़ज़ल غزل
__________
कल शब तुम्हारी याद में मैं सो नहीं सका
लज़्ज़त थी जिस्म की वो ज़रा सा ख़ुमार था
तुम चीख़ने लगे कि तुम्हें इश्क़ हो गया
बिस्तर की सिलवटों ने मुझे घूर कर कहा
तू करवटों के पाँव से शब भर चला किया
फिर यूँ हुआ कि यार मुझे इश्क़ हो गया
पर इसके पहले मैं बहुत इज़्ज़त-मआब था
कल नींद से भी मैंने बड़ी बे-वफ़ाई की
तन्हाइयों के जिस्म से लिपटा पड़ा रहा
होश-ओ-हवास कल मेरे सर पर चढ़े रहे
यानी शराब ने भी असर छोड़ ही दिया
साँसों को रोक पाने की हिम्मत नहीं थी सो
साँसों का नाम यार घुटन रख दिया गया
मुझसे बिछड़ के उसको भी मेरी कमी खली
पर लौटने का हौसला बाक़ी नहीं बचा
इक दिन मिली तो देर तलक बात भी हुई
उसको गले लगा लूँ ये दिल ही नहीं हुआ
कहते हैं वक़्त करता है हर ज़ख़्म का इलाज
सालों के बाद भी है मगर ज़ख़्म इक हरा
दुनिया हमारी होती रही दिन-ब-दिन ख़राब
लेकिन ख़ुदा ख़मोश था ख़ामोश ही रहा
दौरान-ए वस्ल वो तो हमें सोचती रही
इक शख़्स हाए फिर भी उसे चूमता रहा
दिन तो जहाँ की शोबदा-बाज़ी में कट गया
मैं शाम को शराब में ग़र्क़ाब हो गया
समझे नहीं ख़ुदा को मगर चीख़ने लगे
कुछ लोग बे-तहाशा जहाँ पर ख़ुदा ख़ुदा
ये और बात आपकी नज़रों से गिर पड़े
लेकिन में अपनी नज़रों में गिरने से बच गया
मंदिर में मस्जिदों में मेरा दिल नहीं लगा
पीपल की तरफ़ यार मैं चुपचाप चल दिया
0 Comments