Ticker

6/recent/ticker-posts

P कबीर



ग़ज़ल غزل 
__________

सुख़न में बात करें तुझको दस्तियाब कहें
हम अपनी प्यास को यानी कि आब आब कहें

कबीर आप कहें, ज़िंदगी हुबाब कहें
अगरचे हम कहें, हम तो इसे सराब कहें

ख़ुदा जी आपके कुन से बनी है दुनिया फिर
दुआ में लोग सभी क्यूँ जहाँ ख़राब कहें??

ख़ुदा जी आपने दुनिया तो ठीक-ठाक गढ़ी
तो फिर दुआ में सभी क्यूँ जहाँ ख़राब कहें??

तरीक़े सबके जुदा हैं ख़ुदा को कहने के
दुआ में सब ही जहाँ को मगर ख़राब कहें

न ज़ोर डालिए मुझपे नहीं कहूँगा मैं
जिन्हें है कहना वो जुगनू को आफ़ताब कहें

ये तर्बियत है कि हम तुमको फूल कहते हैं
वगरना कौन हैं काँटों को जो गुलाब कहें

बहुत तपाक से तन्हाई ने लगाया गले
सो क्यूँ न हम भी इसे अपना हम-रिकाब कहें

सभी को मुश्किलों में अपने याद आते हैं
हम ऐसे लोग तो आफ़त में बस शराब कहें

ख़ुदा ने दुनिया तो बेहतर बनाई थी "दख़लन"
मगर दुआ में सभी क्यूँ जहाँ ख़राब कहें??
_______________
दख़लन भोपाली




Post a Comment

0 Comments