Ticker

6/recent/ticker-posts

P Ss साथ तो अब भी वही शोख़ 2122 1122 1122 22

ग़ज़ल غزل 
__________

साथ तो अब भी वही शोख़ बदन रहता है
मेरे माथे पे मगर बन के शिकन रहता है

अपनी किस्मत में अमावस का हमें रंज नहीं
रंज है, चाँद की किस्मत में गहन रहता है

हम ज़रूरत में भी गर ग़ैर बदन से लिपटें
ज़ेहन-ओ-दिल में तो वही ग़ुंचा-दहन रहता है

आबला-पाई मेरे पाँव की ज़ीनत ठहरी
दुख मेरे साथ बड़ा मस्त मगन रहता है

राम इस बार नहीं तोड़ने वाले हैं धनुष
उर में सीता के भी अब कोई हिरन रहता है

दश्त के फूल से खिल जाते हैं मर जाते हैं
हम-से फूलों का कहाँ कोई चमन रहता है

ताब बाक़ी है अभी हिज्र-ए-कुहन में "दख़लन"
सो जुदा तेरा भी अंदाज़-ए-सुख़न रहता है
____________


Post a Comment

0 Comments