Ticker

6/recent/ticker-posts

P लोग हमारे 2122 1122 1122 22

ग़ज़ल غزل
__________
आसमाँ से ही सही लोग वो प्यारे उतरें
अपने आँगन में किसी रोज़ सितारे उतरें

हम कि गिर्दाब की छाती पे चढ़े रहते हैं
अब तो लगता है कभी हम भी किनारे उतरें

वो तो इस वक़्त मेरी नींद ख़फ़ा है मुझसे
वर्ना ख़्वाबों में सभी ख़्वाब तुम्हारे उतरें

ऐसे दरियाओं से क्या ज़िक्र करूँ प्यास का मैं
सामने ख़ुद जो मेरे हाथ पसारे उतरें

अब तो तू देख चुकी जिस्म का हर तिल जानां
काश अब दिल पे तेरे नक़्श हमारे उतरें

हाए किस्मत कि कोई शख़्स नहीं ऐसा यहाँ
जिसकी आँखों से कभी दुख भी हमारे उतरें 

वहशत-ए-हिज्र में सब इतना मगन हो जाएँ
नाचते-गाते हुए दश्त में सारे उतरें
दख़लन भोपाली













Post a Comment

0 Comments