Ticker

6/recent/ticker-posts

P साथ रहने का क्यूँ 2122 1212 22


ग़ज़ल غزل 
__________

साथ रहने का क्यूँ जतन होना
इश्क़ में राधा या किशन होना 

ज़िंदगी बोझ तेरा क्यूँ ढोएँ
कोई तो आस की किरन हो ना??

तुम नया इश्क़ रोज़ करते हो
है सबब इसका बद-चलन होना

थी ख़ुशी दिल में आगमन उसका 
और दुख आँखों से गमन होना

आत्माओं का मेल क्या होता
वस्ल में था सरल बदन होना

हमको आशा है पूर्णिमा होगी
भाग्य में है धरा गहन होना

राम का नाम जप रहे हैं हम
आप चाहेंगे हम-सुख़न होना??

राम बनना बहुत ही मुश्किल है
उससे मुश्किल है पर लखन होना

कुछ तो "दख़लन" का एहतिराम करें
उसने ठुकरा दिया गगन होना

रहबरी लूट रही है हमको
नाम रहबर का राहज़न होना

कुछ हमारा भी एहतिराम करें
हमने ठुकरा दिया गगन होना

अपनी जड़ में मठा नहीं डाला
हमने ठुकरा दिया गगन होना

रिश्ता अपनी ज़मीं से भूल गए
यार इतना भी क्या गगन होना

दुर्दशा से हमें निकलेगा
राम के नाम में मगन होना













Post a Comment

0 Comments