ग़ज़ल غزل
__________
किसको हाजत है माह-पारों की
हमको आदत है रेगज़ारो की
आपने बात की सितारों की
हम कभी एक हो नहीं सकते
यही किस्मत है दो किनारों की
कोई इंसाँ नज़र नहीं आता
क्या ये बस्ती है दीन-दारों की??
फ़ैज़ का काम बन गया है क्या??
खेतियाँ हो रही हैं ख़ारों की
मंज़िलें मुझको ढूँढती हैं मगर
मुझको आदत है रहगुज़ारों की
शे'र पर मेरे दाद न दीजै
ये है तौहीन हिज्र-दारों की
आप भी तोड़िये हमारा दिल
हमको आदत है रेगज़ारो की
मेरी मिट्टी ख़राब की मैंने
इसमें ग़लती नहीं कुम्हारों की
0 Comments