Ticker

6/recent/ticker-posts

P यार चक्कर पड़ा है पाँव में


ग़ज़ल غزل 
__________
यार चक्कर पड़ा है पाँव में
याद रखना हमें दुआओं में

रास्ता ख़ुद बनाइये अपना
आप उलझे हैं रहनुमाओं में

हमसे देखी नहीं गई दुनिया
इतनी उर्यां थी ये क़बाओं में

लम्स में उसके थी मसीहाई 
फ़ैज़ मिलता कहाँ दवाओं में

एक आवाज़ ढूँढते हैं हम
रात दिन आ रही सदाओं में

शहर मक़तल की तरह लगता है
तू बता हाल क्या है गाँव में

रोटी कपड़ा मकान की बातें
नेता करते हैं बस सभाओं में





Post a Comment

0 Comments