Ticker

6/recent/ticker-posts

P 61 SS ये लाज़िमी है कि बुनियाद पर 1212 1122 1212 22

ग़ज़ल غزل 
__________

ये लाज़िमी है कि बुनियाद पर रखा जाए
सो सारा बोझ हमारे ही सर रखा जाए

अमीर लोगों में तक़सीम हो हक़-ए-मुफ़लिस
ग़रीब लोगों को इमदाद पर रखा जाए

हमारे पाँव में केवल नए सफ़र न रखें
हमारी राह में भी इक शजर रखा जाए

हम ऐसे हिज्र के मारों का ये तक़ाज़ा है
क़मर का नाम भी बेदाद-गर रखा जाए

हमारी आख़िरी ख़्वाहिश तू ख़ुश रहे लड़की
हमें न याद भले उम्र भर रखा जाए

ब-वक़्त-ए-गिर्या कोई दुख नहीं हो हमको भी
सो कोई लुत्फ़ पस-ए-चश्म-ए-तर रखा जाए

हमारे ज़ख़्म तबीबों का कारनामा हैं
अब इनके वास्ते क्या चारा-गर रखा जाए

ये बार-बार का बसना उजड़ना ठीक नहीं
सो फैसला ये किया दिल खंडर रखा जाए

जहाँ सुधारना मुमकिन नज़र नहीं आता
लिहाज़ा चाक पे अब कूज़ा-गर रखा जाए

तुम्हें पसंद नहीं जंग-वंग ए "दख़लन"
मगर रक़ीब के सीने में डर रखा जाए
______________
दख़लन भोपाली

Post a Comment

0 Comments