Ticker

6/recent/ticker-posts

P 62 रूह से बात चली आ2122 1122 1122 22

ग़ज़ल غزل 
__________


रूह से बात चली आ गई उर्यानी पर
फिर हवस हमने लिखा इश्क़ की पेशानी पर

मुस्तक़िल कोई मेरे दिल में नहीं रह पाता
तुम भी आईं थीं कुछ इक वक़्त को मेहमानी पर

मिल ही जाता हमें तुमसे कोई बेहतर जानाँ
हमने चाही ही नहीं हिज्र में आसानी पर

हम फ़ुसूँ-गर हैं हमें सिर्फ़ सुख़नवर न समझ
जान का अक्स बनाते हैं रवाँ पानी पर

अब तो घर में भी ज़रूरत के सबब साथ हैं सब
गुफ़्तगू करते नहीं मन की बयाबानी पर

इक दिया रौशनी कुछ पल ही करे बुझ जाए
भारी पड़ता है अँधेरों की फरवानी पर

और फिर नक़्ल-ए-मकानी के सिवा क्या करते
जब सवाल उठने लगे बे-सर-ओ-सामानी पर

वो किसी और की हो के भी मुझे चाहती है
राब्ते मुझको नहीं जँचते हैं जिस्मानी पर

मैंने सोचा था कि कल शब तो नहीं रोऊंगा
ज़ब्त ने कल भी मेरी बात नहीं मानी पर

दोस्त देना है दिलासा तो तरीक़ा बदलो
छोड़ो इल्ज़ाम लगाना मेरी दीवानी पर

काटने हिज्र मैं सहरा की तरफ़ भागा नहीं
मैंने अशआर कहे घर में ही वीरानी पर

दश्त को देख के ग़ालिब को घर आया था याद
हमने घर में कहे अशआर बयाबानी पर

मैं भी औरों की तरह हुस्न रक़म करता था
अब तो अशआर फ़क़त होए हैं वीरानी पर

हम फ़ुसूँ-गर हैं हमें कोई मुसव्विर न कहे
जान का अक्स बनाते हैं रवाँ पानी पर

साथ रहते हैं ज़रूरत के सबब हम दोनों
गुफ़्तगू करते नहीं मन की बयाबानी पर

इश्क़ की राह पे चलना है?? ज़रा ठहरो तुम
नक़्शा तो देख लो पहले मेरी पेशानी पर

आबले पैर के हम तुझको बताने से रहे
दास्ताँ पढ़नी है पढ़ ले मेरी पेशानी पर


मसअला ज़ाती है ये लोग समझते ही नहीं
और इल्ज़ाम लगा देते हैं दीवानी पर

Post a Comment

0 Comments