Ticker

6/recent/ticker-posts

P मेरे नज़दीक मुसीबत 2122 1122 1122 22


ग़ज़ल غزل 
__________

मेरे नज़दीक मुसीबत अलावा क्या है
ज़िंदगी क्या है अज़ीयत के अलावा क्या है

हिज्र इक शख़्स की हिजरत के अलावा क्या है
इश्क़ में यार ज़रूरत के अलावा क्या है

एक दो रिश्तों ने अनमोल किया है मुझको
वर्ना रिश्तों में तिजारत के अलावा क्या है

इक उदासी जो रग-ए-जाँ में रवाँ रहने लगी
तेरे होने की अलामत के अलावा क्या है

बदला मौसम तो परिदों ने शजर छोड़ दिया
आदमी में भी इस आदत के अलावा क्या है

ग़ैर जिस्मों में तुझे सोचते रहने की सनक 
तुझको खोने की नदामत के अलावा क्या है

क़ाबिल-ए-फ़ख़्र कोई काम बता, साबित कर
दीन-दारों में अक़ीदत के अलावा क्या है

ज़र्द पत्ते नहीं होते हैं शजर का ज़ेवर
ये दरख़्तों की तमाज़त के अलावा क्या है

एक दो रिश्तों ने बख़्शी है मुहब्बत मुझको
वर्ना रिश्तों में शिकायत के अलावा क्या

मेरी ग़ज़लों में तेरा ज़िक्र मुसलसल होना
तुझको खोने की नदामत के अलावा क्या है

मुझको बस हस्ब-ए-ज़रूरत ही पुकारा जाना
इस मुहब्बत में सहूलत के अलावा क्या है

तुम तो आँगन के दरख़्तों से जले हो "दख़लन"
इन दरख़्तों में तमाज़त के अलावा क्या है 

ज़िंदगी एक ही मिसरे में रक़म करता हूँ
ज़िंदगी क्या है अज़ीयत के अलावा क्या है






Post a Comment

0 Comments