Ticker

6/recent/ticker-posts

P खेलना है तो अभी खेल ले 21122 1122 1122 22


ग़ज़ल غزل 
__________

खेलना है तो अभी खेल ले तलवार के साथ
खेल बर्दाश्त नहीं करता मैं दस्तार के साथ

ज़िंदगी काटी नहीं जाती है अय्यार के साथ
आख़िरश चुन लिया रहना दर-ओ-दीवार के साथ

ज़ख़्म पे ज़ख़्म लगे दिल पे तो बना नासूर 
चारा-गर ठीक नहीं करता था बीमार के साथ

अक्ल पे रोयें कि हालात पे रोयें अपने
इश्क़ भी हमने किया एक समझदार के साथ

वस्ल के वक़्त कोई लाश बना रहता है
यानी धोखा तो हुआ है किसी हक़दार के साथ

पारसा ख़ुल्द के चक्कर में गुनहगार हुए
ख़ुल्द का लुत्फ़ लिया हमने गुनहगार के साथ

ज़िंदगी मुझसे तू उकतायी हुई लगती है
वैसे जचती भी नहीं तू मेरे किरदार के साथ

फ़र्क़ पड़ता था कभी मारे गए लोगों से
चाय पीता हूँ फ़क़त अब तो मैं अख़बार के साथ
 
हमने घर बैठ के ग़ज़लें कहीं हैं सहरा पे
यानी इंसाफ़ नहीं बरता है अशआर के साथ

बड़ी तेज़ी से बुलंदी पे चढ़े हो "दख़लन"
तुमको गिरना भी पड़ेगा इसी रफ़्तार के साथ

एक तस्वीर थी कल वो भी जला डाली है
अब ख़मोशी से रहेंगे दर-ओ-दीवार के साथ

आपका ख़ौफ़ मेरे सामने दम तोड़ न दे
आप इतना न लगाएँ मुझे दीवार के साथ












Post a Comment

0 Comments