Ticker

6/recent/ticker-posts

P 58 Ssमस्जिद में बुतखानो में2x15


ग़ज़ल غزل 
__________

जिसको देखो पड़ा हुआ है मस्जिद में बुतख़ानों में
पँछी उड़ना भूल गए हैं रहकर के ज़िंदानो में

अच्छे कपड़े शीरीं लहजा धोखा भी हो सकता है
ज़ेहन से नंगे लोग मिलेंगे अक्सर ही ऐवानों में

क्या सानिहा गुज़रा होगा बाप के दिल पर यह सुनकर
पापा तुमने आग लगा दी मेरे सब अरमानों में

पार लगे तो वापस आकर सबको पार लगाएँगे
हम अपनी हिम्मत के दम पर उतरे हैं तूफानों में

हद से ज़ियादा बारिश हो या बारिश का न होना हो
दोनो बातों की दहशत है खेतों में खलिहानों में

ढाबे पर इक बच्चा है जो झूठे बर्तन धोता है
मुझसे ज़ियादा जान तो होगी उस बच्चे के शानों में

इंसानों की फ़ितरत देख के अक्सर सोचा करता हूँ
रूह की लाश छुपाए हैं सब जिस्मों के तहख़ानों में

ग़ज़ल अभी है शेष मसाफ़त थोड़ा आगे ठहरेंगे
चाटो ना मेहबूब के तलवे, उलझो ना वीरानों में
-----
अक्सर बिन समझें लोगों को राय बना लेते हैं हम
ज़रा किताबें खोल के पढ़िए उलझे हैं उन्वानों में



वैसे तो हम दबे नहीं है ख़ालिक़ के एहसानो में
लेकिन फिर भी पड़े हुए हैं मस्जिद में बुतख़ानों में

ज़िम्मेदारी तो बस मेरे ख़्वाब को खाकर ज़िंदा है
और ग़ुरबत ने आग लगा दी मेरे सब अरमानों में

धर्म-दीन की ज़ंजीरों में जकड़े बंदे याद रखें
पँछी भी उड़ना भूले हैं रहकर के ज़िंदानो में

दश्त की जानिब भागे हैं जो लानत उन दीवानों पर
हमने घर में हिज्र गुज़ारा नाम लिखो दीवानों में



Post a Comment

0 Comments