Ticker

6/recent/ticker-posts

P फ़लक जाएँ तो चाँद तारे उतार लाएँ 12122-3


ग़ज़ल غزل 
__________
फ़लक पे जाएँ तो चाँद तारे उतार लाएँ
जो बस चले तो वो लोग प्यारे उतार लाएँ

हमेशा रिश्तों से फ़ैज़ लेना नहीं मुनासिब
किसी के सर से कभी ख़सारे उतार लाएँ

ख़ुदा तुम्हारा नसीब लिखने का मौक़ा दे गर
हम अपने हिस्से में दुख तुम्हारे उतार लाएँ

जो झील आँखों के लाल डोरे सफ़ेद कर दें
तुम्हारी ख़ातिर वही नज़ारे उतार लाएँ

अगर हमारा कभी गगन तक जो हाथ पहुँचे
तुम्हारे सजने को चाँद तारे उतार लाएँ

हमारी आँखें समाअतों से महक उठेंगी
तुम्हारी आँखे जो कुछ इशारे उतार लाएँ

हमारा लहजा भी तल्ख़ होना तो लाज़िमी है
तुम्हारी आँखे अगर शरारे उतार लाएँ

अक़ीदतों पर सवाल उठने लगे हैं "दख़लन"
मुहब्बतों के नए सिपारे उतार लाएँ
----------
हसीं है कोई तो खुल के उसको हसीं कहेंगे
सुख़न में अपनी क्यूँ इस्तिआ'रे उतार लाएँ

नहीं कहेंगे कि चाँद चेहरा है झील आँखे
नए नवेले कुछ इस्तिआ'रे उतार लाएँ









ज़हीन बच्चे 
सवाल करते ज़हीन बच्चों की फ़िक्र कीजै

अगर किताबें नहीं बदलते तो इतना कर लें
पढ़ें किताबें वही पुरानी मगर कहीं से

ये इस्तिख़ारे, ये प्रार्थनाएं नहीं फलेगीं
इबादतों पर सवाल उठने लगे हैं अब तो
मुहब्बतों के नए सिपारे उतार लाएँ

हमारी ख़्वाहिश है आसमाँ को भी सर करें हम
तुम्हारे गहने तुम्हारा काजल उतार लाएँ

वो चाँद चेहरा वो झील आँखे बहुत हुआ अब
नए नए से कुछ इस्तिआरे उतार लाएँ



Post a Comment

0 Comments