ग़ज़ल غزل
__________
थोड़ा अच्छा-बुरा समझ लें हम
ज़िंदगी रुक तुझे भी काटेंगे
बस तेरा फ़ल्सफ़ा समझ लें हम
हम बताएँगे तुझको क्या है ख़ुदा
रुक ज़रा तर्जुमा समझ लें हम
ख़ालिक़-ए-कायनात गायब है
क्यूँ उसे आसरा समझ लें हम
हम ज़रूरत हैं एक दूजे की
क्यूँ तुझे आसरा समझ लें हम
तीरगी रौशनी बना देंगे
यार थोड़ी हवा समझ लें हम
दुआ जीने की दे रहा है हमें
क्या इसे बद्दुआ समझ लें हम
कितनी ज़हरीली है हवा "दख़लन"
कैसे बाद-ए-सबा समझ लें हम
0 Comments