Ticker

6/recent/ticker-posts

P मैं किसी और के कांधे पे 2122 1122 1122 22

ग़ज़ल غزل 
__________

मैं किसी और के कांधे पे कहाँ बार रहा
मेरा शाना तो किसी और का ग़म-ख़्वार रहा

ज़िंदगी शुक्र अदा कर कि तुझे काट लिया
वर्ना मुझ ऐसा कहाँ तेरा तलबगार रहा

धूप इक रोज़ तरस खा के मुझे पूछेगी
तू गुनहगार है या पेड़ गुनहगार रहा

मैं वो पौधा जो चटानों पे उभर आया था
कुछ समर-दार दरख़्तों से समर-दार रहा

हमने बनिये की नज़र से नहीं देखे रिश्ते
आपके ज़ेहन में दुनिया रही बाज़ार रहा

आप बस शे'र सुने, दाद दिए, भूल गए
शे'र के दुख से अकेला मैं ही दो-चार रहा

कोई भी हल नहीं इक ऐसी पहेली है हयात
मेरे जीवन का तो अब तक का यही सार रहा
______
दख़लन भोपाली
Sandeep Shrivastava

Post a Comment

0 Comments