ग़ज़ल غزل
__________
लक्ष्मण तो सबको चाहिए इक भाई में मगर
श्री राम बन के रहने का रखते नहीं जिगर
हमने सुख़न में हिज्र निभाया बहुत मगर
शब में तो जिस्म माँगने लगता है जिस्म पर
बीमार हो रहा है किताबों से भी बशर
यानी किताबें पढ़ना ज़रा आँख खोलकर
अपनी ख़ुशी से यार बनी ही नहीं कभी
अपने लिए हमेशा रहा दुख ही मोतबर
पापा से की थी गुफ़्तगू इक बार मज़हबी
सुनने मिला था अक्ल अक़ीदे से आगे धर
इक अजनबी से वस्ल भी आसान तो नहीं
तन्हाई रख रही है लबों पे मेरे अधर
बस पाँव चाटने का हुनर काम का है अब
आता नहीं है काम कोई दूसरा हुनर
_______
दख़लन भोपाली
वीरान बन में यूँ ही निकल आए एक दिन
ग़ालिब की तरह दश्त में आया था घर नज़र
........
पहली नज़र में लोगों को ज़िंदा समझ लिया
मुर्दा थे सारे लोग ही अँदरून से मगर
वाहिद हूँ मैं, अनोखा हूँ, लबरेज़-ए-ज़र्फ़ हूँ
सो ही तो सर पे धूप रखें हैं मेरे शजर
0 Comments