Ticker

6/recent/ticker-posts

P 44 Ss रेगज़ारों को मैं 2122 1122 1122 22


ग़ज़ल غزل
__________

रेगज़ारों को मैं गुलज़ार भी कर सकता था
दुनिया-वुनिया को तो इंकार भी कर सकता था

तू ही तो जिस्म पे देती थी तवज्जोह जानाँ
वर्ना दीवाना तुझे प्यार भी कर सकता था

तेरी मर्ज़ी के बिना हाथ लगाना तुझको
ये अमल मुझको गुनहगार भी कर सकता था

इसलिए तोड़ दिया राब्ता चारागर से
वो परी चेहरा तो बीमार भी कर सकता था

हाँ मुहब्बत है सो ही पीठ दिखाई वर्ना
जंग में तुझपे पलट-वार भी कर सकता था

उस किनारे पे नज़र आने लगे दो साये
वर्ना ये दरिया तो मैं पार भी कर सकता था

ये है दानाई कि बस हिज्र 'प'र अशआर कहे 
ज़िंदगी सहरा में बेकार भी कर सकता था


Post a Comment

0 Comments