Ticker

6/recent/ticker-posts

P 45 Ssगुनहगार कहा जाए 2122 1122 1122 22

ग़ज़ल غزل
__________
कौन कहता है कि दीं-दार कहा जाए हमें
हम हैं इंसान तो बीमार कहा जाए हमें

इल्तिजा है कि गुनहगार कहा जाए हमें
उसका रस्ता नहीं दीवार कहा जाए हमें

हमने मर-मर के भी जीने की अदाकारी की
बाद मरने के अदाकार कहा जाए हमें

हम ज़रूरत में तेरे पास चले आए दोस्त 
अब ये वाजिब नहीं, ख़ुद्दार कहा जाए हमें

जितनी शिद्दत से निभाया है तअल्लुक़ सबसे
उतनी शिद्दत से ही बाज़ार कहा जाए हमें

फ़र्क़ इंसानों में करना नहीं आया हमको
यानी भूले से ना दीं-दार कहा जाए हमें

दायरा छाँव का नापें जो शजर कहते हैं
और आदाब से अश्जार कहा जाए हमें

अगले जन्मों में तुझे पलकों पे रक्खेंगे हयात
इस दफ़ा तेरा ख़तावार कहा जाए हमें

शे'र में खींचें हैं "दख़लन" ने भी मंज़र "ग़ालिब"
यानी दोज़ख में तो फ़न-कार कहा जाए हमें






Post a Comment

0 Comments