ग़ज़ल غزل
__________
फिर भी हमें जीने की हवस, है कि नहीं है
सज्दे में पड़े रहना ये दिन-रात इबादत
तुमको भी है जन्नत की हवस, है कि नहीं है
वादे तो बहुत कर लिए हैं सबने सभी से
लेकिन किसी लम्हे पे भी बस, है कि नहीं है
वो फूल रसीला था नहीं है मुझे इंकार
उस फूल पे अब कोई मगस, है कि नहीं है
डूबी नशे में नस्ल नई इसका अलग दुख
ये बाप से भी पूछे चरस, है कि नहीं है
गर इश्क़ है तो सोच के सच-सच बता "दख़लन"
वो शख़्स तेरा तार-ए-नफ़स है कि नहीं है
_____________
दख़लन भोपाली
0 Comments