ग़ज़ल غزل
__________
अच्छा लगता था हमें संसार भी
फिर लगा दुनिया से आगे जाएँगे
गिर पड़े हम तेज़ थी रफ़्तार भी
जब बुलंदी हो गई हासिल हमें
फिर लगा है चीज़ ये बेकार भी
क्यारियाँ आँगन की हैं मिस्मार अब
उठ रही है बीच में दीवार भी
पूजा घर में मूर्ति हैं स्वर्ण की
सो बटेगा राम का दरबार भी
सामने माँ के बहस होने लगी
कौन झेले माँ तुम्हारा भार भी
पीर मंगल और शनिचर सब गए
नौकरी फिर खा गई इतवार भी
0 Comments