Ticker

6/recent/ticker-posts

P Ss ख़लल जो इबादत में 1212 1122 1212 22

ग़ज़ल غزل
__________
ख़लल पड़ा जो इबादत में ध्यान टूट गया
मेरी जबीं से तेरा आस्तान टूट गया

यक़ीन टूट गए और गुमान टूट गया
हमारे सर पे ही जब आसमान टूट गया

मुझे उमीद थी कोई तो मोजिज़ा होगा
मेरी जबीं से तेरा आस्तान टूट गया

मैं ऐसी मछली कि आज़ाद भी हुआ तो यूँ
मैं जिसमें रहता था वो मर्तबान टूट गया 

शिकारी हो गया ख़ुद ही शिकार, किस्मत है
निशाना लेते समय ही मचान टूट गया

धनुष को तोड़ न पाया महारथी कोई
सिया के प्यार से शिव का कमान टूट गया

करन ने दे दिए हैं दान में कवच कुंडल
ये सुन के पार्थ का सारा गुमान टूट गया

हमें तो शहर में माया मिली न राम मिले
ख़बर है गाँव का कच्चा मकान टूट गया

हयात तेरा समंदर तो पार करना था
सो सीखा तैरना जब बादबान टूट गया

ये और बात कि खुलता नहीं है चेहरे से
बिछड़ के तुमसे मैं भीतर से जान टूट गया

तुम्हें तो दिखता है गुलशन ये फूल और तितली
इन्हें बचाते हुए बाग़बान टूट गया 

किसी से हिल नहीं पाया धनुष वो भोले का
उठाया राम ने, शिव का कमान टूट गया

न दोष दीजिये गाँधी को और नेहरू को
था बोझ दीन का, हिन्दोस्तान टूट गया

भला बताओ कहें कैसें इसको आज़ादी
थीं जिसमें मछलियाँ वो मर्तबान टूट गया






Post a Comment

0 Comments